{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर:  बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवपुर जंगल में एक नर हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण भैंस चराने के लिए जंगल की ओर गया था, इसी दौरान झारखंड से आए एक प्रवासी नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अलग-अलग चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वन विभाग की टीम को घटना की सूचना मिलते ही अलर्ट कर दिया गया है।वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने और हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इधर, मृतक ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में हुई इस घटना ने एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष की गंभीर समस्या को सामने ला दिया है। क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!