भोपाल : छात्रों के लिए अहम खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। यह फैसला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2026 को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

स्कूलों को सख्त निर्देश, हर छात्र तक पहुंचे नई जानकारी
बोर्ड ने सभी शासकीय और निजी स्कूलों के प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को स्कूल के सूचना पटल पर प्रमुखता से लगाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि हर विद्यार्थी तक नई तारीखों की जानकारी समय पर पहुंच सके।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा, सभी के लिए समान समय
जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। नियमित, स्वाध्यायी और दृष्टिबाधित सभी परीक्षार्थियों के लिए तिथि और समय समान रखे गए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह का अंतर न हो।

इन विषयों की बदली तारीखें, ध्यान से देखें नई डेट
बोर्ड द्वारा जारी नए कार्यक्रम में कुछ प्रमुख विषयों की तारीखों में बदलाव किया गया है:

  • 14 मई 2026 को होने वाली कृषि, गृह विज्ञान और अकाउंटेंसी की परीक्षाएं अब 19 मई 2026 को आयोजित होंगी।
  • 21 मई 2026 को प्रस्तावित गणित और मनोविज्ञान की परीक्षाएं अब 26 मई 2026 को ली जाएंगी।

वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा पूरा शेड्यूल
छात्र संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी बदलाव छात्रों की सुविधा और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा CUET के साथ तालमेल बैठाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह, नई तारीखों के अनुसार करें तैयारी
परीक्षा तिथियों में बदलाव के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अध्ययन की योजना नए शेड्यूल के अनुसार तैयार करें। सही समय प्रबंधन के साथ तैयारी करने से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!