Oplus_131072

अंबिकापुर: दाबेली कारोबारी अमन ओझा की संदिग्ध मौत के मामले में सरगुजा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए IG सरगुजा दीपक झा ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम में CSP राहुल बंसल, कोतवाली थाना प्रभारी और बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना प्रभारी को शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि ब्राम्हण समाज और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। इसके बाद यह जांच टीम गठित की गई है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर निवासी अमन ओझा की लाश चार दिन पहले झारखंड के रंका क्षेत्र में मिली थी। ब्राम्हण समाज ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए गठित टीम झारखंड पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जांच करेगी और स्वयं भी पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन करेगी।जानकारी के अनुसार, अमन ओझा ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। साथ ही पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही थी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद अमन ओझा अंबिकापुर से किसी अन्य व्यक्ति की बुलेट बाइक लेकर निकला था। बाद में वह बाइक छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा क्षेत्र में मिली, जबकि अमन की लाश झारखंड के रंका में बरामद हुई।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जांच टीम को जल्द तथ्य सामने लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!