रायपुर: में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और अहम निर्णय लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र अब कम समय के लिए संचालित होंगे
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले यह केंद्र करीब 6 घंटे तक खुले रहते थे, लेकिन अब समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

अभिभावकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाने और ठंडी व सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाव हो सके।

तेज गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन सतर्क
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इससे छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने का प्रयास किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!