बलरामपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद की बैठक 16 जून 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जिले की ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, जिला पंचायत, नगरीय निकायों, शासकीय विभागों, मंडल-निगमों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त विकास कार्यों एवं परियोजनाओं के प्रस्तावों तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं एवं परियोजनाओं के अनुमोदन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही वार्षिक कार्ययोजना, पंचवर्षीय परिदृश्य योजना तथा डीएमएफ मद से संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। शासी परिषद के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!