रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन मे हुए बदलाव का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति मे भी दिखाई देने लगा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सचिवों की नई नियुक्तियां की है। इस फेरबदल के तहत भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद से हटा दिया गया है। संगठन के इस फैसले को लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारो मे चर्चा तेज हो गई है।

25 सचिवों और संयुक्त सचिवों के दायित्व बदले

AICC के संगठनात्मक फेरबदल मे देवेंद्र यादव अकेले नेता नही है। विजय जांगिड समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनके मौजूदा दायित्व से मुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर भी इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है।

पूर्व OSD मनीष बंछोर की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रह चुके मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। उन्होने लिखा, बाप तो आखिर बाप होता है। जिस डाल पर बैठे हो उसी को काटोगे तो गिरना तय है। इति सिद्धम।

राजनीतिक हलकों मे इस पोस्ट को देवेंद्र यादव पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के रिश्तों मे दूरी की चर्चा पहले भी होती रही है। ऐसे मे संगठनात्मक बदलाव के बाद आई इस पोस्ट ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने AICC के इस फैसले को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का नतीजा बताया। उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वेष, कलह और गुटबाजी मे उलझी हुई है।उन्होने शायरी के अंदाज मे तंज कसते हुए कहा, भूपेश, ताम्रध्वज एक ही डाल पर, यादव हुए डाउनफॉल पर। तीन प्रभारी सचिवों को हटाए जाने पर भी उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस का पलटवार, कहा- यह पार्टी का आंतरिक मामला

भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने जवाब दिया। उन्होने कहा कि पार्टी मे नियुक्तियां और संगठनात्मक बदलाव कांग्रेस का आंतरिक विषय है। भाजपा सांसद के पास अपनी सरकार के कामकाज पर बोलने के लिए कुछ नही है, इसलिए वे कांग्रेस के फैसलों पर टिप्पणी कर रहे है।शुक्ला ने धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानी, पटवारियों की हड़ताल और डीएड अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय संतोष पांडेय कांग्रेस की नियुक्तियों पर शायरी कर रहे है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!