अंबिकापुर: सरगुजा में सोशल मीडिया पर 'बाहरी-भीतरी' के नाम से किए जा रहे पोस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हॉस्पिटल पेशेवर एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि कुछ सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से सरगुजा के आदिवासी समाज और अन्य समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आकर सरगुजा में वर्षों से रह रहे लोगों और स्थानीय आदिवासी समाज के बीच विभाजन पैदा करने वाली भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है, जिससे जिले का सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
नवीन द्विवेदी ने प्रशासन से ऐसे सोशल मीडिया पेजों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



उनका कहना है कि सरगुजा की सामाजिक एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!