रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब 20 नवंबर (शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद स्थानीय अवकाश की पुरानी तारीख में संशोधन किया गया है।सरकार के नए आदेश के मुताबिक, 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है। यह अवकाश रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों पर लागू होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!