अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जयंती के अवसर पर बालक उच्चतर माध्यमिक शाला कुसमी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कुसमी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया गया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जिला महामंत्री मुज्जसम नजर, मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, पार्षद अमरनाथ सोनवानी, पार्षद वाहिद अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फरीद खान, ब्लॉक महामंत्री वेदांत भारती, ब्लॉक महामंत्री सोनू अली, विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी नीतीश तिर्की, गौरव कुजूर, विक्रम गुप्ता, तुलसी सरपंच राजेश सिक्का, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फिलोमिना टोप्पो, आबिद अंसारी, पूर्व पार्षद छत्रपति सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी जी के देश के विकास, आधुनिक भारत के निर्माण और युवाओं को आगे बढ़ाने में दिए गए योगदान को याद किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!