

बलरामपुर/राजपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बलरामपुर जिले के राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी जताई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और इसे छात्रों के हित में बड़ी जीत करार दिया।
गांधी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उनके अनुसार, परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं के बीच छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण है और इससे भविष्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस विजय जुलूस में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी, समीर सिंहदेव, डॉ. बी.एन. द्विवेदी, लालसाय मिंज, रामदेव जगते, सुरेश सोनी, बृजेश मिश्रा, राजा चौबे, मनोज अग्रवाल, राजेश यादव, प्रमोद ठाकुर, रूपेश यादव, प्रशांत विश्वास, सुनील गुप्ता, कृपाशंकर, अरुण दास, विनोद मेहता, विकास अंबष्ट, सुनील भगत, आनंद मसीह, दिनेश सोनवानी, संतोष सोनी, संजीत सोनी, पंकज ठाकुर, कौशल चौबे, विकास यादव, संजीव गुप्ता, मुजाहिद अंसारी, शाहिद, सुदामा राजवाड़े, पंकज जायसवाल, विभु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।









