सूरजपुर: जिले में राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्टर  रेना जमील की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुविभागों एवं तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती जमील ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा समय-सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए

कलेक्टर ने न्यायालयवार राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए आम नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।बैठक के दौरान सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!