बलरामपुर/राजपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में बलरामपुर जिले के राजपुर थाना परिसर में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से पौधे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में 50 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!