भोपाल:-मौसम ने मध्य प्रदेश में ठंड का अहसास कराना शुरू कर  दिया है। शाम 6 बजे के बाद से ठंडी हवाएं चलने लगती हैं।इन हवाओं के कारण अक्टूबर में ही रात का तापमान जबरदस्त गिर गया है। रात का पारा करीब-करीब 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है।मौसम विभाग ने बताया कि इन हवाओं के कारण दो शहरों में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अक्टूबर में भोपाल और जबलपुर में बुधवार-गुरुवार की रात सबसे ज्यादा सर्द रही।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा गिरावट हुई। ग्वालियर में तापमान फिलहाल सामान्य है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले हफ्ते तक तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भोपाल में इससे पहले साल 2012 में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछली रात पारा 4 डिग्री कम होने से भोपाल का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था।यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है. राजधानी में अक्टूबर में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पार 18 से 20 डिग्री के बीच होता है। अधिकतम तापमान 22 अक्टूबर 2005 को रिकॉर्ड किया गया था।उस समय तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था. 27 अक्टूबर 1971 को न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था. उस वक्त तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!