रायपुर: राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत जिले में सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रायगढ़ शहर के जूटमिल किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में विशेष जांच कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा अधिनियम) का उल्लंघन पाए जाने पर 20 फर्मों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 3,490 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों एवं व्यापारियों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा संबंधित कानून के प्रावधानों के बारे में जागरूक भी किया गया। उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो आगामी 11 मई 2026 तक संचालित रहेगा। अभियान के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जन-जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!