

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। आयोग द्वारा पूर्व में यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब परीक्षा की नई तिथियां 06, 07, 08 और 09 जून 2026 निर्धारित की गई हैं।
आयोग के अनुसार परीक्षा प्रदेश के पांच प्रमुख जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित होगी। परीक्षा तिथियों में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।


































