
बस्तर कांकेर: भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत संचालित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में अध्ययनरत एक नाबालिग छात्रा से संबंधित गंभीर एवं संवेदनशील मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा मामले की तथ्यात्मक एवं प्रशासनिक जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर अनिकेत अशोक फड़तरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर जया मनु,खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड अंतागढ़ तथा खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड भानुप्रतापपुर को शामिल किया गया है।समिति को घटना से संबंधित समस्त तथ्यों एवं परिस्थितियों का विस्तृत परीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति तीन दिवस के भीतर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन, स्पष्ट निष्कर्ष तथा आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा सहित प्रस्तुत करेगी।जांच प्रक्रिया के दौरान छात्रा की पहचान एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।




















