लखनपुर/ प्रिंस सोनी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रविवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लखनपुर और उदयपुर क्षेत्र सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत परम पवित्र भगवा ध्वज का गुरु स्वरूप पूजन एवं वंदन के साथ हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में भगवा ध्वज को संघ का गुरु बताते हुए उसके गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण में उसके महत्व तथा समाज को संगठित रखने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और समाज में सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के समापन पर लखनपुर संघ चालक डॉ. रविभूषण पाण्डेयने समाज के सभी वर्गों से एकजुट रहने तथा राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।गुरु पूर्णिमा उत्सव में जिला कार्यकारिणी के गौ संर्धन जिला सदस्य यतेन्द्र पाण्डेय विस्तारक यशराज सिंह, संपर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ता मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश साहूसहित लखनपुर, उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन 29 जुलाई से 10 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!