पेंड्रा/जीपीएम: बिलासपुर के बांसा झाल के समीप पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने डायवर्सन प्लान लागू कर दिया है। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर वाहनों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मरवाही से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन अब व्याहा–कोटमी–कटघोरा मार्ग से होकर बिलासपुर जाएंगे। वहीं अनूपपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गौरेला-पेंड्रा होते हुए व्याहा–कोटमी–कटघोरा मार्ग का उपयोग करना होगा। इसके अलावा छोटे वाहनों के लिए गौरेला–पीपरखूंटी–खोंगसरा मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया गया है, जिससे वे बिलासपुर की ओर आवागमन कर सकेंगे।जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि पुल की क्षति को देखते हुए केवल निर्धारित डायवर्सन मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वैकल्पिक मार्गों का पालन करने से अनावश्यक जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा तथा आवागमन सुरक्षित बना रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!