
दुर्ग : सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम की कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सहायक बताए जा रहे कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के आवास पर पहुंची है।बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी कई वाहनों के साथ सुबह चंद्रवंशी के निवास पर पहुंचे। टीम के पहुंचने के बाद घर के भीतर जांच शुरू कर दी गई।
दस्तावेज और अन्य सामान खंगाल रही टीम
मौके पर मौजूद ED अधिकारियों द्वारा घर के अंदर दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य सामान की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान टीम किन दस्तावेजों या सामग्री को अपने जांच के दायरे में ले रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
किस मामले में हुई कार्रवाई, अभी स्पष्ट नहीं
ED की इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह कार्रवाई किस प्रकरण से संबंधित है और जांच का दायरा कितना बड़ा है, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।जांच पूरी होने के बाद ही ED की कार्रवाई के कारण और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।




















