बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार के पास मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर में कुल 19 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोपाई के लिए खेत जा रहे थे मजदूर, तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैक्टर सकर्रा सरपंच के नाम पर खरीदा गया था। ट्रैक्टर को मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल चला रहा था। वह 19 लोगों को लेकर सकर्रा सरपंच के खेत में धान की रोपाई के काम के लिए जा रहा था।इसी दौरान मुड़पार के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी में आरोप लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

दो लोगों की मौके पर मौत, पांच की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!