
अम्बिकापुर: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर 2026 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव/जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में Tata Gotion Green Energy Pvt. Ltd द्वारा तकनीशियन पदों पर भर्ती की जाएगी।
संस्था द्वारा जारी सूचना के अनुसार कंपनी में 300 से अधिक रिक्त पद उपलब्ध हैं, जिन पर पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन/चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। भर्ती के लिए आईटीआई के सभी ट्रेड के फ्रेशर एवं अनुभवी अभ्यर्थी पात्र होंगे।
कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबिकापुर में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों (रिज्यूमे, मार्कशीट, फोटो, पहचान पत्र)के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कहा गया है।
आईटीआई अंबिकापुर के प्राचार्य/नोडल अधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि Tata Gotion Green Energy Pvt. Ltd. के कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से जिले एवं आसपास के आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। संस्था ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।




















