बलरामपुर:  बलरामपुर जिले के थाना चलगली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन कोयला तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।फरार आरोपियों के साथ अलग प्रकरण का स्थाई वारंटी भी पकड़ाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 की रात थाना चलगली पुलिस की टीम ग्राम डोंगरो क्षेत्र में गश्त और पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे सड़क किनारे ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AL 4354 लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसमें भारी मात्रा में कोयला लोड था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू की।जांच के दौरान ट्रेलर चालक द्वारा प्रस्तुत किए गए कोयला परिवहन संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया, जिसमें दस्तावेज फर्जी और कूटरचित पाए गए। इसके बाद थाना चलगली में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान संदेही सीताराम गोड़ ने बताया कि ट्रांसपोर्टर आफताब खान से लगभग 32 टन कोयला मंगाया गया था, जिसे ग्राम डोंगरो पहुंचाया जाना था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने ट्रेलर चालक अक्षय कुमार, ट्रांसपोर्टर अफताब आलम और वाहन मालिक विनोद नायक की पहचान की।पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 12 मई 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!