

अंबिकापुर/बलरामपुर। सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति छत्तीसगढ़ का 22वां वर्ष का भंडारा सुल्तानगंज से देवघर पैदल मार्ग पर कटोरिया से 2 किलोमीटर आगे ग्राम डुमरिया में सावन के प्रथम दिन से प्रारंभ है। समिति के शिविर में कावड़ियों भाइयों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता रात्रि का भोजन, रात्रि में विश्राम, चिकित्सा, शौचालय कृष्णानगर आदि में सारी व्यवस्थाएं निशुल्क प्रदान की जा रही है। समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में दिनेश गोयल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, पीपी जायसवाल, नन्हे कुशवाहा, प्रमोद ठाकुर, नाथू अग्रवाल सहित कई लोग सेवा में लगे हुए हैं।












