

पाकिस्तान : सुपर लीग को लेकर एक और बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट हलकों में हलचल बढ़ा दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वापस लेकर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है।
लाहौर कलंदर्स से जुड़ने की तैयारी पर लगा ब्रेक
दरअसल, आईपीएल 2026 से रिलीज होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें 26 अप्रैल से 12 अप्रैल और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिली थी। लेकिन अब इस पूरे फैसले पर रोक लग गई है।
मेडिकल कारणों से लिया गया बड़ा फैसला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि यह कदम मेडिकल कारणों के आधार पर उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद टीम मेडिकल स्टाफ ने मुस्तफिजुर की फिटनेस की समीक्षा की थी, जिसके बाद आगे की जांच की जरूरत महसूस हुई।
रिहैब प्रक्रिया में रहेंगे मुस्तफिजुर रहमान
बोर्ड के अनुसार तेज गेंदबाज का तुरंत स्कैन कराया जाएगा और इसके बाद वह बीसीबी मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसी वजह से उनका पीएसएल में खेलना फिलहाल संभव नहीं होगा।
BCB का आधिकारिक बयान और सख्त रुख
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान में साफ कहा कि खिलाड़ी की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए पहले जारी किया गया नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट वापस लिया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी PSL 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा।
PSL को लगा तगड़ा झटका, टीमों की रणनीति पर असर
इस फैसले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और खासकर लाहौर कलंदर्स की योजनाओं पर असर पड़ सकता है। मुस्तफिजुर रहमान जैसे अनुभवी गेंदबाज की अनुपस्थिति टीम संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

































