
बलरामपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी में परिवर्तन किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 28 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नरेन्द्र कुमार निरापुरे, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल कोराचा, विकासखंड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
वहीं मनीराम यादव, जो वर्तमान में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेजा गया है। उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, विकासखंड अंबिकापुर, जिला सरगुजा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।





















