कोरिया: कोरिया जिले में गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच पुलिस अधीक्षक, कोरिया ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम राशि को बढ़ाकर 10,000 कर दिया है। वहीं, फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना बैकुंठपुर के अपराध क्रमांक 214/2026 में धारा 107, 308(2), 309(4), 296 BNS एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में आरोपी जगत वैद, पिता इंद्र चंद्र वैद, उम्र करीब 55 वर्ष और दीपक वैद फरार चल रहे हैं।इन दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5,000 की इनाम राशि घोषित की गई थी, जिसे अब पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया द्वारा बढ़ाकर  कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों के संबंध में  महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 10,000 की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।इसके साथ ही पुलिस द्वारा फरार आरोपियों दीपक वैद और जगत वैद की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानून के तहत हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

कोरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार आरोपियों दीपक वैद अथवा जगत वैद के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक  ने आमजन से पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!