{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी ऊपर कछार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे चौकी ऊपर कछार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धवई टोली सिंगी बहार के तीन व्यक्ति बड़ी संख्या में गौवंशों को अवैध रूप से पैदल हांककर ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और नामिनी आंगनबाड़ी, ऊपर कछार चौक के पास घेराबंदी कर दी।इस दौरान पुलिस ने देखा कि तीन व्यक्ति गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए जंगल के रास्ते तेजी से ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनेश्वर यादव (40 वर्ष) और रविन्द्र राम (38 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धवई टोली सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा, जिला जशपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गौवंशों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से सभी 13 गौवंशों को सकुशल बरामद किया। सभी पशुओं का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उन्हें सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चौकी ऊपर कछार में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने तथा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जशपुर पुलिस का गौ तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिले में गौ तस्करी पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि ऐसी गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंच सके।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौवंशों की तस्करी पर लगातार नजर रख रही है। ऊपर कछार क्षेत्र में 13 गौवंशों को मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन शंखनाद आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, चौकी प्रभारी ऊपर कछार प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका मंडावी, चौकी प्रभारी करडेगा प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, सुधीर चंद्र तिग्गा, आरक्षक शिव कुमार महतो, सोनू सिंह एवं नगर सैनिक मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!