

Bank holiday: जून 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंक ग्राहकों को अपनी जरूरी फाइनेंशियल प्लानिंग पहले से करनी होगी, क्योंकि इस महीने देशभर में बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, जून में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लेना बेहतर होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जून 2026 में बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं। आरबीआई गाइडलाइंस के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां तीन कैटेगरी में तय होती हैं। जून के महीने में पड़ने वाले साप्ताहिक अवकाश और त्योहारों की तारीखें इस प्रकार हैं:
तारीख दिन छुट्टी का कारण राज्य
7 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
13 जून 2026 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
14 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
15 जून 2026 सोमवार राजा संक्रांति / YMA डे ओडिशा और मिजोरम
21 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
25 जून 2026 गुरुवार मुहर्रम आंध्र प्रदेश
26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
27 जून 2026 शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में
28 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
29 जून 2026 सोमवार संत गुरु कबीर जयंती हिमाचल प्रदेश
30 जून 2026 मंगलवार रेमना नि मिजोरम
जून के आखिरी हफ्ते में निवेशकों और आम ग्राहकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि इस दौरान एक लंबा वीकेंड आ रहा है। 26 जून को शुक्रवार होने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। इसके ठीक बाद 27 जून को चौथा शनिवार और 28 जून को रविवार होने की वजह से लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इसलिए अपने पैसों से जुड़े जरूरी लेनदेन को 25 जून तक हर हाल में निपटा लें।
शाखाएं बंद होने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सुविधाएं
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि भले ही इस दौरान बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।





















