अंबिकापुर/बलरामपुर/राजपुर।सरगुजा संभाग में सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को विशेष सम्मान से नवाजा गया। नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति जिला सरगुजा अंबिकापुर के तत्वावधान मे अंबिकापुर स्थित होटल अलंकार ग्रीन में आयोजित सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन में राजपुर इकाई के पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन का उद्देश्य समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें आगे भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की विशेष सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजपुर इकाई ने समाज सेवा को नई दिशा देते हुए कई अभिनव योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी चर्चा अब केवल जिले तक सीमित नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी होने लगी है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने कहा कि राजपुर इकाई ने कन्या विवाह सहायता योजना, वृद्धजन पेंशन सहायता योजना, दाह संस्कार सहायता योजना, मंदिरों में प्रत्येक माह भंडारे का आयोजन, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, पशुओं के लिए चारा एवं पेयजल की व्यवस्था और भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों के लिए प्याऊ संचालित करने जैसे अनेक मानवीय कार्य किए हैं। इन योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना भी मजबूत हुई है। राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में समाज की पूरी टीम ने इन योजनाओं को निरंतर सफलतापूर्वक संचालित किया है। इसी उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को देखते हुए सम्मेलन में राजपुर इकाई के पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष सुरेश सोनी, उपाध्यक्ष रामाशीष सोनी, प्रमुख सलाहकार विकास सोनी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सह सचिव रंजीत सोनी, संगठन मंत्री सुनील सोनी, प्रचार मंत्री संतोष सोनी, प्रवक्ता अरुण सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सोनी, युवा अध्यक्ष संतोष सोनी, संरक्षक राजकुमार सोनी एवं श्याम बिहारी सोनी, महिला विंग अध्यक्ष सुनीता सोनी, महिला महामंत्री नूतन सोनी, महिला कोषाध्यक्ष सुनीता रंजीत सोनी, महिला उपाध्यक्ष नीलम सोनी  अमृता सोनी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। राजपुर करीब 18 सदस्य सम्मेलन में पहुंचे और सभी ने समाज को और अधिक संगठित एवं सेवा कार्यों को विस्तारित करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में सरगुजा संभाग के वरिष्ठतम सदस्य दंपति  बलदेव सोनी व बेचनी देवी, वरिष्ठ संरक्षक रविन्द्र स्वर्णकार, संभागीय संरक्षक शिवराम सोनी, संभाग प्रभारी रघुनाथ सोनी, संभागीय कोषाध्यक्ष अंबिका सोनी सहित जिला अध्यक्ष विनोद सोनी, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, सचिव विजय कुमार सोनी, सह सचिव सुरेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, उप कोषाध्यक्ष सुनील सोनी, अंबिकापुर नगर एवं जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि यह सम्मान केवल पदाधिकारियों का नहीं बल्कि राजपुर के प्रत्येक समाजबंधु का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की यह यात्रा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय समाज के सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति को देते हुए सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!