डिजिटल डेस्क: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपनी बहुप्रतीक्षित Great Summer Sale की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 8 मई से शुरू होगी, जिसमें स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी, टैबलेट और फैशन प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने कई बड़े बैंक ऑफर्स और स्मार्टफोन डील्स का भी खुलासा कर दिया है।

सेल में प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही उन्हें एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, कैशबैक और अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे। ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% तक इंस्टैंट डिस्काउंट और ईजी EMI का लाभ मिलेगा। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 1,250 रुपये से 2,500 रुपये तक के अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

स्मार्टफोन ऑफर्स की बात करें तो iPhone 16 को करीब 60 हजार रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 69,900 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra को 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा iQOO 15R को 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा, जो लॉन्च के समय 53,999 रुपये में आया था।

कंपनी का दावा है कि इस सेल में होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को अब तक के सबसे बड़े ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!