तेहरान (ईरान): Ali Larijani Death को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल द्वारा किए गए दावे के बाद अब ईरानी मीडिया ने भी वरिष्ठ नेता Ali Larijani की मौत की पुष्टि कर दी है। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, तेहरान में हुए हवाई हमले में लारिजानी की जान गई।

बताया जा रहा है कि यह हमला Israel और Iran के बीच जारी तनाव और संघर्ष के बीच हुआ। इजरायल ने इसे अपनी बड़ी सैन्य सफलता करार दिया है। इसके साथ ही बसीज कमांडर Gholamreza Soleimani के भी मारे जाने का दावा किया गया है।

शुरुआत में लारिजानी की मौत को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे थे और ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। हालांकि अब स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में पुष्टि होने के बाद स्थिति साफ हो गई है कि तेहरान पर हुए हमले में उन्हें निशाना बनाया गया।

कौन थे अली लारिजानी?
Ali Larijani ईरान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वे Ali Khamenei के करीबी सलाहकार रहे और देश की राजनीति व सुरक्षा ढांचे में अहम भूमिका निभाते थे। लारिजानी ईरान की संसद के पूर्व स्पीकर और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख भी रह चुके थे।

उनकी मौत को ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि इस घटना के बाद ईरान की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और क्षेत्र में तनाव किस दिशा में बढ़ता है।

इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने भी पहले बयान देते हुए ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाए जाने का दावा किया था। हालांकि उस समय ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। अब लारिजानी की मौत की पुष्टि के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!