रायपुर : भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप में बदल गया है। प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। थाना प्रभारी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से जूते चप्पल फेंके गए, लेकिन कार्रवाई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही है।प्रमोद दुबे ने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय में आकर मंत्रियों और भाजपा नेताओं का प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए।

कांग्रेस भवन में पथराव का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

प्रमोद दुबे ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां पथराव किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज एफआईआर का पार्टी विरोध करती है।उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर में पत्थर भरकर लाए थे। कांग्रेस नेता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि जिम्मेदार लोग बाहर घूम रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!