सूरजपुर: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन पर नियंत्रण तथा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए जिले में जागरूकता एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 नवंबर को कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बिश्रामपुर में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कोटपा एक्ट 2003 के तहत कुल 50 चालानी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबंध के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
कोटपा एक्ट की धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है। वहीं धारा 6(ब) के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नो स्मोकिंग तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित होने संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!