अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिक्री के लिए रखी गई 15 लीटर 755 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 7,180 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में आबकारी एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवापारा गोधनपुर रोड निवासी रविन्द्र सिंह (44 वर्ष अपने घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की बीयर और व्हिस्की की कुल 15.755 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 468/26 दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर, भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक तथा आरक्षक रमन मंडल और राहुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!