पेंड्रा:  पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को थाना पेंड्रा में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पेंड्रा पुलिस ने विवेचना शुरू करते हुए पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया और मेडिकल परीक्षण कराया।जांच के दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ दी। विवेचना के आधार पर आरोपी शिक्षक अमित शर्मा (34 वर्ष), निवासी रामनगर, जिला मैहर (मध्य प्रदेश) को 22 जुलाई की रात करीब 9:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय पेंड्रारोड में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!