

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना शंकरगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जानकारी को के अनुसार अपराध क्रमांक 28/2025 में आरोपी राजू कुरेशी (35 वर्ष), निवासी कुरेशी मोहल्ला, बाजारटांड़, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धाराओं 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज था।पुलिस को 28 फरवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग के टाटा पिकअप वाहन क्रमांक BR-52G-5046 में मवेशियों को राजपुर की ओर से झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।वाहन की तलाशी में 7 बैल और 3 गाय सहित कुल 10 मवेशी क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे मिले, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी को 4 अगस्त 2025 को झारखंड के गुमला से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक 26/2026 में बीएनएस की धाराओं 281 एवं 335 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6 और 10 के मामले में भी संलिप्त रह चुका है।











