बलरामपुर: बसंतपुर पुलिस ने मानहानि संबंधी खबर प्रकाशित करने तथा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जेल भिजवाने की धमकी देकर उगाही करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रामहरि गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर ग्राम पंचायत बसंतपुर में पदस्थ रोजगार सहायक सचिव प्रमेश कुमार प्रजापति को लंबे समय से डराकर नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से रकम लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि आरोपी कथित रूप से मानहानि संबंधी लेख प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जेल भिजवाने की धमकी देता था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद बसंतपुर थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) एवं 308(6) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया।

पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते, आरक्षक लक्ष्मण कुजूर, जनार्दन सिंह तथा महिला आरक्षक अमृता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!