दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दमोह जिले के पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम देवडोगरा के समीप एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम को जिले के पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम देवडोगरा के समीप एक बोलेरो गाड़ी में पांच लोग सवार होकर पटेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन के अनियंत्रित होने के चलते बोलेरो एक पेड़ से टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही बोलेरो में सवार रघुवीर पुत्र चित्तर सिह की मृत्यु हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दीपू उर्फ दिलीप सिह को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों रमाकांत पुत्र दामोदर तिवारी, थम्मन सिह सहित एक अन्य को जबलपुर रेफर किया गया। हालांकि, जबलपुर जाते समय रमाकांत की भी मृत्यु हो गई। वहीं, अन्य दो घायलों का मेडिकल कॉलेज जबलपुर में इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांचों लोग शराब के नशे में थे, जिस कारण यह घटना घटित हुई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!