
छत्तीसगढ़ : त्योहारों के दौरान शराब की खपत में बडी बढोतरी देखने को मिल रही है। त्योहारी खरीदारी और जश्न के बीच शराब दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही भी तेज हो गई है। अनुमान है कि सामान्य दिनों की तुलना में इस दौरान बिक्री करीब दोगुनी हो सकती है। राजधानी रायपुर में ही लगभग 45 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होने की संभावना जताई गई है।
पिछले साल 61 करोड़ रुपये की हुई थी बिक्री
आंकडों के मुताबिक, पिछले साल धनतेरस से लेकर भाई दूज तक छत्तीसगढ़ में करीब 61 करोड़ रुपये की शराब बेची गई थी। इस बार भी बाजार में बढती मांग को देखते हुए आबकारी विभाग ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी शराब दुकानों पर अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी के दौरान परेशानी का सामना न करना पडे।
ओवररेटिंग और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
त्योहारी दिनों में शराब की अधिक मांग के बीच आबकारी विभाग ने दुकानों के संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कीमत से अधिक वसूली यानी ओवररेटिंग या किसी अन्य तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।विभाग की कोशिश है कि बढती मांग के बावजूद शराब की बिक्री निर्धारित नियमों और कीमतों के अनुसार हो।











