अंबिकापुर: होली क्रॉस वूमेन्स कॉलेज अंबिकापुर में गुरुवार, 5 नवंबर को मतदाता जागरूकता अभियान SVEEP (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "मतदान प्रक्रिया एवं मतदान का अधिकार" रखा गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व और एक जागरूक मतदाता की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शांता जोसेफ के मार्गदर्शन तथा SVEEP नोडल अधिकारी डॉ. तृप्ति पांडेय के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं ने अपने निबंधों के माध्यम से मतदान को लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

इस अवसर पर SVEEP नोडल अधिकारी डॉ. तृप्ति पांडेय ने कहा कि SVEEP कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जागरूक करना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं मतदान के महत्व को समझें और अपने परिवार तथा समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट निबंध प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और मतदान के अधिकार का सदैव उपयोग करने की शपथ ली।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!