सुकमा जिले के कोंटा इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। भेज्जी थाना क्षेत्र में एरिया सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट होने से CRPF के चार जवानों के घायल होने की सूचना है। घटना एलाड़मड़गु कैंप के पास की बताई जा रही है।

IED को निष्क्रिय करने के दौरान हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक IED मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में आने से चार CRPF जवान घायल हो गए।

घायल जवानों का कोंटा में इलाज जारी

हादसे के बाद घायल जवानों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जवानों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद सर्चिंग अभियान तेज

IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में अन्य विस्फोटक या संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!