लखनपुर/ प्रिंस सोनी: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरगुजा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लखनपुर पुलिस ने ग्राम गोरता/गणेशपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5.680 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक 7 अक्टूबर 2026 को लखनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोरता/गणेशपुर की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बैग लेकर आ रहा है, जिसमें अवैध गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DZ 7547 के साथ पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम मितेश राजवाड़े (22), निवासी गोरता, थाना लखनपुरबताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, जिसमें 5.680 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गांजे की अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपये है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गांजा लाने की बात स्वीकार की। प्रारंभिक पूछताछ में उसने गांजा स्थानीय स्तर से प्राप्त करना बताया है। पुलिस अब गांजा कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कर रही है।मामले में आरोपी के खिलाफ थाना लखनपुर मेंअपराध क्रमांक 266/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े और आशीष चौहान की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!