Toady Rashifal 8 October 2026: 8 अक्टूबर 2026 को कुछ राशियों के लिए धार्मिक और लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं. मिथुन, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों का आध्यात्मिक यात्रा की ओर रुझान बढ़ेगा. वहीं मेष, वृश्चिक और वृष राशि वालों को सफर में सावधानी बरतनी होगी.अक्टूबर का महीना त्योहारों और धार्मिक यात्राओं के लिहाज से खास है. ऐसे में कई लोग परिवार के साथ घूमने, तीर्थ यात्रा या किसी जरूरी काम से सफर की योजना बना रहे हैं. अगर आप भी 8 अक्टूबर को यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी राशि का हाल जरूर जान लें. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन नए काम और यात्रा के लिहाज से बेहतर रह सकता है, जबकि कुछ राशि वालों को सफर के दौरान खर्च और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. मेहनत के बाद सफलता मिलने के योग हैं. परिवार का सहयोग बना रहेगा, लेकिन मन में किसी बात को लेकर चिंता और दुविधा रह सकती है. अगर आज यात्रा कर रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. सफर के दौरान परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी ध्यान रखना जरूरी है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. किसी पुराने परिचित से मिलने या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.

भाग्य अंक: 2

शुभ रंग: लाल

दान: अनार

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. नौकरी में परेशानी और विरोधियों का दबाव महसूस हो सकता है. व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है. अगर आप आज कहीं घूमने या किसी काम से बाहर जाने वाले हैं तो बेवजह की भागदौड़ से बचें. यात्रा का खर्च बजट बिगाड़ सकताा है. परिवार से जुड़ी कोई समस्या अचानक हल हो सकती है. मनचाही चीज खरीदने का मौका भी मिल सकता है.

भाग्य अंक: 5

शुभ रंग: सिल्वर

दान: आटा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आगे बढ़ने के मौके लेकर आ सकता है. आपकी वाणी और नए लोगों से संपर्क का फायदा मिलेगा. धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा, इसलिए तीर्थ या धार्मिक यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए दिन मानसिक रूप से अच्छा रह सकता है. हालांकि खान-पान को लेकर सावधानी जरूरी है जो लोग लंबी यात्रा पर जा रहे हैं. उन्हें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

भाग्य अंक: 1

शुभ रंग: हरा

दान: मूंग दाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज शांत रहकर काम करने की जरूरत है. नई ऊर्जा और काम करने की क्षमता महसूस होगी. नौकरी करने वालों के लिए उन्नति के योग हैं. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन सफर के दौरान किसी अनजान या बहुत करीबी समझे जााने वाले व्यक्ति के सामने अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें. धन खर्च करते समय भी बजट का ध्यान रखें.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

दान: दूध

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज अपने गुस्से पर खास नियंत्रण रखना होगा. क्रोध के कारण काम बिगड़ सकता है और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. अगर परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान है तो छोटी बात को लेकर बहस करने से बचें. रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने के संकेत हैं. भविष्य की याात्रा या छुट्टी की योजना भी बनाई जा सकती है.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: पीला

दान: पपीता

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए दिन काफी अनुकूल है. नए अवसर मिलेंगे और काम में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है. मित्रों और स्वजनों का सहयोग मिलेगा. किसी पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है. वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज उस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. घूमने या किसी नए स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है. यात्रा के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें.

भाग्य अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

दान: हरा वस्त्र

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज मनचाही चीज खरीदने का योग है. ऐसे में अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो शॉपिंग और दूसरी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम रहेगा. लेखन, पत्रकारिता और दूसरे बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छाा रह सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.

भाग्य अंक: 7

शुभ रंग: सफेद

दान: सफेद चंदन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें और लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. घर में वाहन आने की योजना बन सकती है, लेकिन मित्रों की वजह से किसी काम में अड़चन आ सकती है.

भाग्य अंक: 8

शुभ रंग: लाल

दान: चमेली का तेल

धनु राशि

धनु राशि वालों का झुकाव आज आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ सकता है. परमात्मा के प्रति आस्था बढ़ेगी और धार्मिक स्थान की यात्रा करने की इच्छा हो सकती है. अगर तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इसे लेकर तैयारी कर सकते हैं. हालांकि परिवाार के सदस्यों से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए यात्रा के दौरान विवाद से बचें. जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सावधानी रखें और रत्न-आभूषण व रेशमी वस्त्रों पर खर्च करने से बचें.

भाग्य अंक: 9

शुभ रंग: केसरिया

दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रह सकता है. प्रयासों का फायदा मिलेगा और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. नौकरी में प्रगति और प्रमोशन के संकेत हैं. अगर आप किसी यात्रा के लिए वाहन से निकल रहे हैं तो सामान्य सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें.

भाग्य अंक: 5

शुभ रंग: काला

दान: गुड़-दही गाय को खिलाएं

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिल सकता है. घर में मेहमानों के आने से व्यस्तता रहेगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. दिन के दूसरे हिस्से में उत्साह बढ़ेगा. धार्मिक और तीर्थ स्थल की यात्रा का योग बन सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी हो सकती है. सरकारी क्षेत्र में काम करने वाालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है.

भाग्य अंक: 3

शुभ रंग: काला

दान: हरा चारा

मीन राशि

मीन राशि वालों का मन आज आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा. गुरु बनाने या आध्यात्मिक मार्गदर्शन पाने की इच्छा हो सकती है. धार्मिक यात्रा के लिए दिन अनुकूल मानसिक माहौल दे सकता है. हालांकि पारिवारिक परेशानियां और नौकरीपेशा लोगों पर मानसिक दबाव रह सकता है. यात्रा या घूमने के दौरान अनावश्यक खर्च करने से बचें. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधाार के संकेत हैं.

भाग्य अंक: 9

शुभ रंग: नारंगी

दान: पीले वस्त्र

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!