Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय चंदन भल्ला के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था। इसके कुछ ही देर बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फोन आने के बाद घर से निकले थे चंदन भल्ला

परिजनों के अनुसार, चंदन भल्ला के मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति का कॉल आया था। फोन पर बातचीत के बाद वह घर से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई।स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों ने चंदन भल्ला के सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

चेहरा ढककर पहुंचे थे हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। घटना के बाद वे बाइक से भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे चंदन भल्ला

चंदन भल्ला बोलपुर के वार्ड नंबर 11 में बूथ नंबर 202 के बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट थे। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चंदन भल्ला को फोन करके किसने बुलाया था और वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कौन थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!