रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल और दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण परियोजना से जुड़ा महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। इसके साथ ही दीनकर ग्राम सिमरिया से बरौनी के बीच मुख्य रेल लाइन की कनेक्टिविटी से संबंधित कार्य भी जारी है। इन कार्यों के कारण प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ गाड़ियां बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी।

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस दो तारीखों पर रहेगी रद्द

ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से रवाना नहीं होगी। दोनों तारीखों में इस ट्रेन का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा।इसी तरह ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को बक्सर से नहीं चलेगी। यात्रियों को इन तारीखों के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बदलने की सलाह दी गई है।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय किउल-मुंगेर-बरौनी होकर दरभंगा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से रवाना होकर मुंगेर-किउल के रास्ते चर्लपल्ली जाएगी।इसी तरह ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद से चलने के बाद किउल-मुंगेर-बरौनी के बदले हुए मार्ग से रक्सौल पहुंचेगी।वहीं ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2026 को रक्सौल से रवाना होकर मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे के इन परिचालन बदलावों का असर संबंधित तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तारीख, रूट और परिचालन स्थिति की जानकारी जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!