सड़क की बदहाली और जलभराव से लोगों को किस कदर परेशानी झेलनी पड़ रही है, इसका एक मार्मिक दृश्य बलरामपुर जिले के राजपुर में मौके पर देखने को मिला। एनएच 343 की बदहाल स्थिति और बारिश के बाद सड़क पर इतना पानी भर गया था कि एक दम्पति की बाइक बीच रास्ते में ही फंस गई। बाइक चला रहे युवक ने कई बार एक्सीलेटर देकर वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी,गड्ढे और कीचड़ के कारण बाइक आगे नहीं बढ़ सकी।

स्थिति ऐसी हो गई कि पीछे बैठी महिला को बाइक से उतरना पड़ा। हाथ में छाता लिए महिला पानी के बीच खड़ी होकर बाइक को पीछे से धक्का देने लगी, जबकि उसका पति बाइक को संभालते हुए बाहर निकालने का प्रयास करता रहा। सड़क पर गुजर रहे लोग भी यह दृश्य देखकर रुक गए। कड़ी मशक्कत और संघर्ष के बाद दम्पति किसी तरह बाइक को जलभराव वाले हिस्से से बाहर निकाल पाए।

यह दृश्य केवल एक दम्पति की परेशानी नहीं, बल्कि उस बदहाल सड़क व्यवस्था की तस्वीर है, जिससे रोजाना सैकड़ों राहगीरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी और गड्ढों ने आवागमन को जोखिमभरा बना दिया है, जबकि जिम्मेदार विभाग अब भी स्थायी समाधान तलाशने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!