
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बरदर शासकीय प्राथमिक शाला बाजारपारा, संकुल बरदर के छात्राओं ने "ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र" के तहत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन सहित उपस्थित पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर बच्चों को उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार व ज्योति साहू ने किया। इस दौरान प्रधान पाठक अमृता निकुंज, स्कूल के छात्राएं, पुलिस जवान उपस्थित थे।




















