सूरजपुर: सूरजपुर जिले थाना जयनगर पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदकर उसका लॉक तुड़वाने और उपयोग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम ठाकुरपुर अम्बिकापुर निवासी क्षितिज कुमार 29 जून 2026 को अपने दोस्त विशाल के साथ स्कूटी से सूरजपुर आया था। बर्थडे पार्टी के बाद वापस लौटते समय अजबनगर के पास स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल लेने में मदद करने और वापस छोड़ने का भरोसा दिलाया।रास्ते में एक युवक ने फोन करने के बहाने क्षितिज कुमार से मोबाइल लिया और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। मामले में जयनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मायापुर, अम्बिकापुर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद सरफराज साह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी का मोबाइल खरीदकर रखने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मोबाइल का लॉक मोमिनपुरा निवासी सज्जाद अंसारी से तुड़वाया था और बाद में उसका उपयोग करता रहा।पुलिस ने सज्जाद अंसारी, उम्र 29 वर्ष, को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी, आरक्षक सुरेश साहू और अम्बिका मरावी की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!