छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देवरीखुर्द इलाके में जांच के दौरान इस ब्रांड के स्टॉक में छिपकली मिलने की शिकायत सामने आई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित चावल के पूरे स्टॉक को सील कर दिया।यह ब्रांड अपने अलग स्वाद के कारण कई परिवारों के बीच लोकप्रिय बताया जाता है। ऐसे में स्टॉक सील होने की कार्रवाई के बाद मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

दुकानदार को नोटिस, आगे की जांच जारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर चावल के स्टॉक की जांच की। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदार को नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपना मार्ट को भी इस्तेमाल रोकने की हिदायत

देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर जरूरी सावधानी बरतने और जांच पूरी होने तक सतर्क रहने को कहा है।

खाद्य गुणवत्ता पर विभाग की लगातार नजर

बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट, खराब गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान किसी उत्पाद में गड़बड़ी सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!