बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित राम हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर में बलरामपुर जिले सहित दूसरे अन्य जिलों से आकर मरीज इलाज करा रहे है। इसी कड़ी में विधानसभा सामरी के देवपानी गांव की 49 वर्षीय महिला नानकी बाई 15 वर्षों से कैंसरयुक्त गांठ से परेशान थी। जिसे डॉ. प्रीतम राम ने सफल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया।

पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ने बताया कि महिला नानकी बाई 15 वर्षों से परेशान थी। दाएं (आरटी) टेम्पोरल क्षेत्र (कनपटी) में बड़े लिपोमा का निदान किया गया। यह चर्बी की एक गैर-कैंसरयुक्त (सौम्य) गांठ होती है, जो आमतौर पर धीमी गति से बढ़ती है और छूने पर मुलायम महसूस होती है। टेम्पोरल क्षेत्र में यह कनपटी की गहरी वसा परतों (इंटरफैसियल फैट पैड) के बीच विकसित हो सकती है। राम हॉस्पिटल में 19 अगस्त को ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दर्जनों मरीज़ो का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!